जन्माष्टमी का त्यौहार हो और कान्हा के भजन न सुने जाएं, भला ये कैसे हो सकता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जगह-जगह विशेष तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग कृष्ण के गानों पर नाचते हैं और उनके जन्म का इंतजार करते हैं। बॉलीवुड में कृष्ण को लेकर कई गीत बने हैं जो काफी फेमस भी हुए हैं। यहां हम आपको उन्हीं गानों की याद दिलाने वाले हैं। जो आपके इस उमंग से भरे त्यौहार को और भी ज्यादा खास बना देंगे।
1. राधे राधे सॉन्ग (Radhe Radhe Song): इन दिनों ये कृष्ण भजन सबकी जबान पर रटा हुआ है। हाल ही में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा पर फिल्माया गाना ‘ड्रीम गर्ल’ रिलीज हुआ है। जन्माष्टमी का त्यौहार में आये इस गाने को लोग सबसे ज्यादा सुन रहे हैं।
2. कान्हा सो जा जरा (kanha soja zara): बाहुबली 2 फिल्म में आपने कन्हैया के कान्हा सो जा जरा सॉन्ग को सुना होगा। उस समय ये गाना काफी हिट हुआ था। जिसे जन्माष्टमी के मौके पर एक बार फिर से याद किया जा रहा है।
3. गो गो गो गोविंदा (Go Go Govinda) : अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के गाने ‘गो गो गो गोविंदा’ को कौन भूल सकता है। जोश से भरा ये गाना जन्माष्टमी के बाद दही हांडी के मौके पर खूब बजाया जाता है। यह गाना प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा पर फरमाया गया था।
4. राधा नाचेगी गाना (Radha Nachegi) : यहा गाना अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म तेवर का है। जन्माष्टमी के पर्व में इस गाने को भी काफी सुना जा रहा है।
5. राधा तेरी चुनरी (Radha Teri Chunri) : आलिया भट्ट की पहली मूवी का राधा तेरी चुनरी गीत भी जन्माष्टमी के मौके पर खूब याद किया जाता है। रिलीज के साथ ही ये गाना सबका पसंदीदा बन गया था।