Body Mole Meaning: समुद्रशास्त्र अनुसार हाथ की रेखाएं ही नहीं तिल भी बहुत कुछ बताते हैं। तिल लाल, काला या भूरे रंग का होता है। जो बड़ा या छोटा दोनों ही आकार का होता है। हथेली में तिल किस स्थान पर मौजूद है उससे इसके शुभ या अशुभ होने का पता चलता है। रिंग फिंगर के नीचे वाले स्थान पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता है इससे सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों से जुड़े रोजगार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
– छोटी उंगली पर तिल का होना शुभ माना गया है। इससे आपार धन प्राप्त होता है। लेकिन जीवन में कोई न कोई परेशानी आती रहती है।
– मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभ संकेत है लेकिन इसके नीचे शनि पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता और जीवन में तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
– हाथ के अंगूठे पर तिल का होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति बातूनी, मेहनती और न्यायप्रिय होगा। लेकिन अंगूठे के नीचे तिल का होना अच्छा नहीं माना गया है।
– बाईं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति पैसे तो बहुत कमाता है लेकिन अपने खर्चीले स्वभाव के कारण पैसे जोड़ नहीं पाता। तो वहीं दाईं हथेली पर तिल के होने से व्यक्ति धन धान्य से संपन्न रहता है।
– हथेली के बीच में तिल का होना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शादीशुदा लाइफ अच्छी रहती है। यही नहीं कई लोगों की हथेली के पीछे और आगे दोनों भाग में तिल होता है इसे भी बेहद शुभ माना जाता है।
– जिन लोगों की तर्जनी उंगली पर तिल होता है ऐसा व्यक्ति विद्यावान, गुणवान और धनवान होता है। लेकिन ऐसे लोगों के शत्रु भी बहुत होते हैं।
– चंद्रपर्वत पर तिल का होने से व्यक्ति का मन चंचल और बेचैन रहता है। इन्हें शादी में काफी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।
