Blue Moon 2024 Date and Time: ब्लू मून को एक दुर्लभ खगोलीय घटना माना जाता है, जो साल में 2-3 बार घटती है। इसे स्टर्जन फुल मून कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दौरान चंद्रमा बेहद चमकीला होने के साथ काफी बड़ा नजर आता है। बता दें कि इस साल रक्षाबंधन के दिन ही ये दुर्लभ नजारा देखने को मिलने वाला है। जहां एक ओर चंद्रमा अपनी कलाओं से परिपूर्ण होगा, जो वहीं दूसरी ओर इस दिन सावन सोमवार का आखिरी, सावन सोमवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के स्वामी शिव जी है और कुंभ के स्वामी शनिदेव है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के साथ ब्लू मून का कनेक्शन किन राशियों के जीवन में ला सकता है खुशियां…
कब दिखेगा आकाश में ब्लू मून ( Blue Moon August 2024)
बता दें इस दिन चंद्रमा शाम 6 बजकर 54 मिनट पर उदय होगा। इसके साथ ही भारतीय समय के अनुसार चंद्रमा रात 11 बजकर 56 मिनट ( दोपहर 2:26 बजे EDT) पर अपने पूरे चरम पर होगा। इसके साथ ही चंद्रास्त 20 अगस्त को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगा।
सुपर मून के समय चंद्रमा की स्थिति (Super Moon 2024 Chandrama Gochar 2024)
बता दें कि 19 अगस्त को शाम 6 बजकर 59 मिनट र चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
ब्लू मून पर बन रहा अद्भुत योग ( Auspicious Yog On Blue Moon)
इस साल अगस्त में पड़ने वाले ब्लू मून पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। जहां इस दिन ब्लू मून 16 कलाओं से पूर्ण होगा। इसके साथ ही वह शनि की राशि कुंभ में होंगे। इसके साथ ही चंद्रमा के स्वामी स्वयं शिवजी है। शिव जी के साथ शनि के संबंध अच्छे हैं। इसके साथ ही इस दिन रक्षा बंधन के साथ सावन का आखिरी सोमवार के साथ सावन पूर्णिमा पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ, शोभन, रवि योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से इस दिन विष योग, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, शुक्रादित्य के साथ कुबेर योग, शश राजयोग बन रहा है। एक साथ इतने सारे शुभ योग बनने से कुछ राशियों को खूब लाभ मिलेगा।
क्या नजर आएगा नीले रंग का चंद्रमा?
ब्लू मून का अधिकतर लोग समझते हैं कि इस दिन चंद्रमा नीला नजर आएगा। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि इस दिन चंद्रमा औरों दिनों से बड़ा होने के साथ अधिक चमकीला होता है। इसका नाम बस कैलेंडर हिसाब से रखा गया है। अगस्त में पड़ने वाले इस मून को स्टर्जन मून कहा जाता है, क्योंकि अगस्त माह में अमेरिका के लेक में स्टर्जन मछली अधिक मात्रा में पाई जाती है। इस कारण इसे स्टर्जन मून कहा जाता है।
सुपर मून में इन राशियों को मिलेगा लाभ (Blue Moon 2024 Horoscope)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्लू मून के दिन कई शुभ राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में ये दिन मेष, कुंभ, धनु, मकर, मीन, सिंह राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकती है। इस दिन इस राशियों के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस, नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।