Chandra Grahan 27 July 2018 Dates and Time in India, Lunar Eclipse 2018 Date and Time in India: जुलाई महीने की 27 तारीख को लगने वाले चंद्र ग्रहण की हर ओर चर्चा हो रही है। इस चंद्र ग्रहण को बहुत ही खास बताया जा रहा है। खगोलविदों का कहना है कि यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इस हिसाब से यह चंद्र ग्रहण वाकई विशिष्ट हो जाता है। हमारे देश के लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के अन्य कई देशों में भी देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि गत 13 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। इससे कई भारतीयों को काफी निराशा हुई थी। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण क्या होता है? कैसे और कब लगता है चंद्र ग्रहण? यदि नहीं तो हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
आप जानते हैं कि पृथ्वी निरंतर सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती रहती है। जबकि चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और वह पृथ्वी के चारों ओर घूमता रहता है। ऐसे में कई बार पृथ्वी एक सीध में चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। ऐसी दशा में सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती जिससे पृथ्वी की प्रच्छाया उस पर पड़ने लगती है। इस स्थिति में पृथ्वी से चंद्रमा का दिखना बंद हो जाता है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण के नाम से जाना जाता है।
Chandra Grahan 2018 Today LIVE UPDATE: Read Here
शास्त्रों में बताया गया है कि चन्द्र ग्रहण का सूतक ग्रहण आरंभ होने से 9 घंटे पहले लगता है। वहीं, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लगने की मान्यता है। इस हिसाब से 27 जुलाई की मध्यरात्रि को पड़ने वाले चंद्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से लगने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि सभी धार्मिक कार्य सूतक काल लगने से पहले कर लेने चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार चंद्र ग्रहण के अवसर पर बेहद ही खास योग बन रहा है। इसे केमद्रुम योग के नाम से जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह योग कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी परिवर्तन लाने वाला है। मान्यता है कि केमद्रुम योग से कुछ लोगों को धन की प्राप्ति होती है तो कई लोग कंगाल भी हो जाते हैं। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण पर सावधान रहने की बात कही जा रही है।