Lunar Eclipse 2018, Chandra Grahan 27 July 2018 Today Timings in India: इस महीने 27 जुलाई को साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 28 जुलाई रात 3 बजकर 49 तक रहेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 103 मिनट की होगी। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 1 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 43 मिनट तक देख सकते हैं। यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा। यह ग्रहण पूरे भारत के अलावा एशिया, यूरोप, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अमेरिका सहित कई देशों में दिखाई देगा।
यह चंद्रग्रहण पूरे भारत में खग्रास के रूप में दिखाई देगा, यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण का स्पर्श उत्तर आषाढ़ नक्षत्र की मकर राशि में तथा ग्रहण का मोक्ष काल श्रवण नक्षत्र की मकर राशि में होगा। इसलिए जिन लोगों को जन्म उत्तर आषाढ़ नक्षत्र और श्रवण नक्षत्र में हुआ है, वे इस ग्रहण को न देखें।
Chandra Grahan 2018 or Lunar Eclipse July 2018
आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण की महत्वपूर्ण बातें –
1. यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ था। जिसमें करीब 1 घटे 16 मिनट का खग्रास था।
2. यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। करीब 104 वर्षों बाद ऐसा संयोग होगा कि चंद्र ग्रहण पौने चार घंटे का होगा।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान बेहद खास योग बन रहा है। इस दौरान केमद्रुम योग बन रहा है। यह योग किसी जातक को महा दरिद्र बना सकता है तो किसी को राजयोग भी दिला सकता है। खास बात यह है कि यह योग जन्मपत्रिका में बैठे ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर फल देता है।
Chandra Grahan 2018 Time in India
4. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब धरती की छाया में रहेगा तो उसकी आभा रक्तिम हो जाएगी। इस कारण चंद्रमा पूरी तरह से लाल हो जाएगा। इस कारण इस स्थिति में आए चंद्रमा को ब्लड मून यानि रक्तिम चंद्रमा भी कहा जाता है।
5. खगोल शास्त्र के जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण काल के दौरान मंगल पृथ्वी के बेहद करीब होगा। इस वजह से ज्योतिषी इस ग्रहण को काफी प्रभावशाली मान रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है।
6. 27 जुलाई की रात मंगल पृथ्वी के सबसे करीब होगा, जिससे यह चमकीला नजर आएगा। इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार के विशेष चश्मे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप इसे नंगी आखों से देख सकते हैं।
18 साल के बाद गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले 16 जुलाई 2000 को गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा था। गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी ज्यादा हो गया है।