Black Hakik Stone: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन ग्रहों से संबंधित 9 रत्नों का भी जिक्र मिलता है। जैसे शनि ग्रह का संबंध नीलम से और माणिक्य रत्न का संबंध सूर्य ग्रह से संबंधित है। लेकिन यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे रत्न के बारे में जिसका संंबंध राहु, केतु और शनि ग्रह से माना जाता है। आपको बता दें ब्लैक स्टोन को पहनने से धन में और भाग्य में वृद्धि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं धारण करने की विधि और इसको धारण करने के लाभ…
इन राशयों के लिए शुभ काला हकीक
काला हकीक वृष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के लोगों को पहनना शुभ माना जाताहैं। वहीं अगर कुंडली में राहु, शनि और केतु ग्रह में से एक ग्रह सकारात्मक है। तो काला हकीक पहन सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में शनि और राहु की युति सकारात्मक स्थित है तो भी काला हकीक पहन सकते हैं। वहीं अगर आपकी मेष, वृश्चिक और सिंह राशि है तो आपको काला हकीक पहनने से बचना चाहिए। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
काला हकीक धारण करने के लाभ
काला हकीक शनि, राहु और केतु तीनों ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति को बचा सकता है। वहीं जिन लोगों को जल्दी नजर लग जाती हो वो लोग भी काला हकीक पहन सकते हैं। वहीं जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, तो लोग भी हकीक पहन सकते हैं। साथ ही इसको धारण करने से व्यापार में गति आने की मान्यता है। इसको धारण करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। साथ ही इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति निडर और साहसी होते हैं।
जानिए धारण की सही विधि
हकीक को कम से कम से 7 से सवा 7 रत्ती का खरीदना चाहिए। साथ ही हकीक को चांदी के धातु में धारण कर सकते हैं। वही इसको शनि के नक्षत्र या शनिवार के दिन शाम को धारण पहनना चाहिए। अंगूठी को धारण करने से पहले उसको पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध कर लेना चाहिए। फिर अंगूठी को धारण कर सकते हैं। साथ ही हकीक को गले में लॉकेट जड़वाकर पहन सकते हैं।