Birthmark on Face Meaning : ज्योतिष में शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंंगों का आकार और चिह्नों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर कौन से निशान शुभ होते हैं और कौन से निशान अशुभ होते हैं। साथ ही ये निशान किसी व्यक्ति के भाग्य और दुर्भाग्य को बताते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार में इन निशानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं…
माथे पर हो बर्थ मार्क
अगर किसी व्यक्ति के माथे पर बर्थ मार्क है तो ऐसा व्यक्ति तेज दिमाग का होता है। साथ ही समाज में लोकप्रिय होता है और खूब प्रसिद्धि पाता है। वहीं ऐसा व्यक्ति नाम के साथ खूब शोहरत कमाता है।
गर्दन पर बर्थ मार्क
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गर्दन पर बर्थ मार्क हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में कोई बड़ी सफलता पाता है। साथ ही ये लोग थोड़े कम इमोशनल होते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के गर्दन के पिछले हिस्से पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत आक्रामक प्रतिक्रिया देने वाला है। ऐसे लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है।
लक्ष्य को पाकर ही लेते हैं दम
अगर किसी पुरुष के गाल पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाकर ही दम लेता है। साथ ही ये लोग दुनियादारी से कम ही मतलब रखते हैं।
व्यक्तित्व होता है आकर्षक
अगर किसी व्यक्ति के माथे के बीच में बर्थ मार्क है तो इस तरह का व्यक्ति का व्यक्तित्व काफी होता है। इसलिए ऐसे लोगों के कई सारे रिलेशनशिप भी सकते हैं। साथ ही ये लोग बोल्ड होते हैं और इनका स्वभाव मजाकिया होता है। ये लोग सामने वाले व्यक्ति को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं।
गाल पर हो बर्थ मार्क
अगर किसी पुरुष के दाहिने गाल पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति को जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अगर किसी महिला के दाहिने गाल पर बर्थमार्क है तो ऐसी महिला की शादी बहुत समर्थ घर में होती है। वहीं पति केयर करने वाला है। साथ ही पति धनवान होता है।