Birth Mark On Body Meaning: हमारे शरीर पर बने जन्मजात निशान यानी बर्थ मार्क सिर्फ एक साधारण निशान नहीं होते। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये निशान हमारी किस्मत और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। शरीर के कुछ हिस्सों पर ये निशान होना बेहद शुभ माना जाता है और ये व्यक्ति के जीवन में सफलता, धन और प्रेम लाने का संकेत देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस अंग पर बर्थ मार्क होने का क्या मतलब होता है।
चेहरे पर बर्थ मार्क
अगर किसी के चेहरे पर बर्थ मार्क होता है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं और इन्हें जीवन में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। इनका स्वभाव भी बेहद भावुक और संवेदनशील होता है।
पैरों पर बर्थ मार्क
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैरों पर बर्थ मार्क होता है, वे मेहनती और लकी होते हैं। ऐसे लोग अपनी काबिलियत के दम पर ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। कहा जाता है कि ये अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली होते हैं।
पेट पर बर्थ मार्क
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के पेट पर बर्थ मार्क है, तो यह व्यक्ति के लालची स्वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग कभी भी संतुष्ट नहीं होते और हमेशा ज्यादा पाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, इस गुण की वजह से ये लोग मेहनती भी होते हैं और अपने जीवन में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
सीने पर बर्थ मार्क
जिनके सीने पर बर्थ मार्क होता है, वे बहुत हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये लोग आसानी से किसी का भी दिल जीत लेते हैं और प्रेम के मामले में काफी सफल माने जाते हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी भी खुशहाल रहती है।
पीठ पर बर्थ मार्क
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिनके पीठ पर बर्थ मार्क होता है, वे बहुत खुले विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोग बेबाक होते हैं और अपनी बात खुलकर रखते हैं। इन्हें छोटी सोच वाले लोग पसंद नहीं आते। इनके आत्मविश्वास के कारण ये जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।