हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य का आकलन किया गया है। क्या आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति के नाखून देखकर उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है? जी हां, समुद्र शास्त्र में इस बात का विस्तार से जिक्र किया गय है कि किस तरह के नाखून वाले व्यक्तियों का स्वभाव कैसा होत है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो लंबे नाखून वाले लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। कहते हैं कि इन्हें बात-बात पर गुस्सा भी आ जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि ये लोग अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं। कहा जाता है कि ये लोग अपने काम बड़े ही व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही इनका दिमाग तेज होने की भी मान्यता है।
आपने कुछ ऐसे लोगों को भी देखा होगा जिनके नाखून थोड़े चौड़े होते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो ऐसे लोगों को गुस्सा खूब आता है। कहते हैं कि ये लोग शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। इनका स्वास्थ्य उत्तम रहने की मान्यता है। इन लोगों के स्पष्टवादी होने की भी मान्यता है। कुछ लोगों के नाखून गोलाकार होते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये खुश-मिजाज किस्म के होते हैं। इन लोगों को संतुष्ट होना आता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चौकोर नाखून वाले लोग अच्छे लीडर होते हैं। कहते हैं कि इनकी संवाद क्षमता काफी मजबूत होती है। माना जाता है कि इनका स्वभाव गंभीर होता है। और ये लोग धोखा सहन नहीं कर पाते। वहीं, त्रिकोणाकार नाखून वालों के चतुर होने की मान्यता है। कहते हैं कि ये लोग समस्या का नए तरीके से हल निकालना जानते हैं। कहा जाता है कि इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।