Bhojpuri Bhajan, Song, Geet, Bhajan, Dj, Video: भगवान श्री कृष्ण के अनगिनत भक्त हैं। इनके भक्ति गानों की हमेशा ही डिमांड रहती है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत में या फिर शाम के समय इन भक्ति भजनों को सुनना पसंद करते हैं। भोजपुरी में भी भगवान कृष्ण पर कई गीत गाये गये। जो काफी पॉपुलर भी हुए। खासतौर पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का तू ही तो मेरी जान है राधा और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का मुरली की धुन सुनके सॉन्ग लोगों ने काफी पसंद किया। देखिए इन फेमस भक्ति भजनों को यहां…
जन्माष्टमी पर आया पवन सिंह का तू ही तो मेरी जान है राधा सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने में श्री कृष्ण और राधा के बचपन की मजेदार नोक-झोक देखने को मिली। इस गीत में श्री कृष्ण राधा से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। गाने को 3 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का मुरली की धुन सुनके सॉन्ग भी काफी पसंद किया गया। इसमें खेसारी मुरली बजाते नजर आ रहे हैं। साथ ही खेसारी जबरदस्त डांस भी कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर घुंघुरु जी हैं।
अक्षरा सिंह का ‘ले गइल बा जान कन्हैया बंशी बजाके’ गाने भी काफी सुना जाता है। इसके बोल हरेराम पुजारी ने लिखे हैं। भगवान कृष्ण की भक्ति से भरे इस गाने को आप भी देखें
अनु दुबे के भोजपुुरी भजनों को भी काफी पसंद किया जाता है। खास तौर पर इन्होंने देवी मैया पर बहुत से गीत गाये जिन्हें लाखों करोड़ों की संख्या में व्यूज भी मिले। शायद ही कोई ऐसा इवेंट हो जब इनके गाने रिलीज ना हों। यहां हम इनके भगवान कृष्ण पर गाये गये गीत ‘कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे’ की बात करने जा रहे हैं। जिस गाने ने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया था। इस गाने को धर्मेंद्र दुबे ने लिखा है। गाने को 4 मिलियन से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।
भोजपुरी के ये कृष्ण भक्ति गीत किसी न किसी त्योहार पर रिलीज किये गये। जिन्हें आज भी लोग देखना और सुनना पसंद करते हैं।

