Khesari Lal Yadav Song, Gana, Geet, Bhakti Gane: खेसारी लाल यादव के गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और कुछ ही समय में इन्हें लाखों-करोड़ों के व्यूज भी मिलने शुरू हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्हें अपने शुरुआती समय में पैसों के लिए लिट्टी चौखा तक बेचना पड़ा था। क्योंकि भोजपुरी गायक बनने के लिए पैसा जरूरी था। इन्होंने कई गीत गाये लेकिन इन्हें शोहरत साजन चले ससुराल मूवी से मिली। आज इनके गानों की इतनी डिमांड है कि समय समय पर इनके भक्ति गाने भी रिलीज कर दिये जाते हैं।
चाहे शिवरात्रि हो चाहे नवरात्रि या फिर छठ या अन्य कोई त्योहार इनके गानों की भरमार रहती है। हर एक इवेंट पर इनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो जाते हैं। फिलहाल यहां हम इनके उन भक्ति गानों की बात करेंगे जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया और जिनका जलवा आज भी बरकरार है।
‘कवना बने बाड़ू ऐ कोयलर’ इस गीत को पवन पांडे ने लिखा है। इसका म्यूजिक शंकर सिंह का है और गाया खुद खेसारी लाल यादव ने है। इस खूबसूरत गीत को यूट्यूब पर 5,785,608 बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल और काजल रघवानी के देवी गीत को भी काफी पसंद किया गया था। नवरात्रि में आए इस गीत को 1,293,223 व्यूज मिल चुके हैं।
‘चुनरी लाल शोभेला’ गाने को 8,388,891 व्यूज मिल चुके हैं। नवरात्रि में आए इस देवी गीत को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
खेसारी लाल के इन भक्ति गीतों के अलावा बोलेरो लेके चली मईहर, गाना DJ पे गावेले खेसारी, क्षमा करी ए माई, झुलूआ झुलाई लियो रे, बोला लेके जाई के, भूखीं जनि बानी कमजोर देवी गीत भी यूट्यूब पर मिल जायेंगे। जो देवी मां की भक्ति के रंग से आपको रंग देंगे।