छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ ही इंटरनेट पर छठ गीतों की भी काफी डिमांड बढ़ने लगी है। इस साल कई नए छठ गीत रिलीज किये गये साथ ही पुराने छठ गीत भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। छठ का पावन पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस पर्व को मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और देश के कई इलाकों में मनाया जाता है। इस छठ अंजलि भारद्वाज के कई गीत काफी वायरल हो रहे हैं। जो यूट्यूब पर बार-बार देखे जा रहे हैं।

– अंजलि भारद्वाज का ये छठ गीत खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स विनय निखिल के हैं। म्यूजिक मनीष कुमार का है।

– अंजलि भारद्वाज का भोजपुरी छठ गीत ‘भूखल बाड़ी नयकी बहुरिया’ का विडियो भी यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं।

– अंजलि भारद्वाज का एक और गाना जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसके बोल हैं ‘जोड़े जोड़े नरियलवा निम्बुआ’। आप भी सुनिए उनका यह स्पेशल भोजपुरी छठ गीत।

अंजलि भारद्वाज ही नहीं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गीतों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल हर इवेंट पर अपना कोई न कोई गाना जरूर लेकर के आते हैं। जिन्हें लोगों का भी खूब प्यार मिलता है। इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ‘पटना के घटिया ये आहे’ सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। ये गीत छठ पूजा को लेकर है। इसे गाया खेसारी लाल यादव ने है। इसके बोल पवन पांडे के हैं।

खेसारी लाल यादव के ‘आरा छपरा के घाट निक लागेला’ गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। Ara Chapra Ke Ghat Nik Lagela Song इसके लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह के हैं।

Live Blog

21:26 (IST)02 Nov 2019
Chhath Song 2019

नितिन नीरा चंद्रा के गीत हैं और आशुतोष सिंह का म्यूजिक। यह संस्करण इस लिहाज से भी अलग है क्योंकि इसमें नन्हें बच्चे-बच्चियां छठ के पारंपरिक गीत गाते नजर आ रही हैं।

19:31 (IST)02 Nov 2019
निधि झा और पवन सिंह का यह लाइव छठ परफॉर्मेंस

18:13 (IST)02 Nov 2019
खेसारी का यह नया छठ गीत बाजारों में खूब बज रहा है

16:30 (IST)02 Nov 2019
टहके सेनुरा हमार, पावन छठ गीत

छठ पर्व को लेकर कई गीत रचे बांचे गए हैं। लेकिन जो पारंपरिक गीत रहा है उसी ट्यून पर कितने गायकों ने छठ के गीत गाए हैं। भाव वही होता है सिर्फ बोल और सूर बदल जाते हैं। सुनिए हाल में रिलीज हुआ गीत- टहके सेनुरा हमार

15:10 (IST)02 Nov 2019
Chhath Song :

अंजलि भारद्वाज का भोजपुरी छठ गीत 'भूखल बाड़ी नयकी बहुरिया' का विडियो भी यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं। छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। 

14:12 (IST)02 Nov 2019
Anjali Bhardwaj Chhath Song :

भोजपुरी सॉन्ग लवर्स के लिए अंजलि भारद्वाज का खूबसूरत छठ पूजा गीत छठी मइया सुन ली पुकार। इस गाने को गाया है अंजलि भारद्वाज ने, लिरिक्स हैं विनय निखिल की। म्यूजिक दिया है मनोज आर्यन ने। डायरेक्टर है ठाकुर जी।