Bhanu Saptami 2025 Gajkesari Rajyog: हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की सप्तमी को भानु सप्तमी मनाया जाता है। इस बार आज यानी 20 अप्रैल को भानु सप्तमी मनाई जा रही है। मान्यता है कि इसी दिन सूर्य देव अवतरित हुए थे। इसलिए इस तिथि पर भानु सप्तमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, इस बार भानु सप्तमी पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से गुरु और चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इसे बहुत ही शुभ और फलदायक माना जाता है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग कुछ राशि वाले जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए भानु सप्तमी का दिन ढेर सारी खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है या फिर प्रमोशन के योग हैं। वहीं, नौकरी खोज रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार करने वालों को जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन में भी इजाफा होने के योग हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। गजकेसरी योग से करियर में जबरदस्त उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है और उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और जीवन में स्थिरता का अनुभव होगा। इस दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी या काम पूरा हो सकता है। आपके में आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। यह समय आपके लिए सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लेकर आ रहा है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और टीम में आपकी छवि बेहतर बनेगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। धन की स्थिति मजबूत बनेगी। प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के लिए गजकेसरी योग बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक