Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज वृंदावन के केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। साथ ही सत्संग करते हैं। सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही महाराज जी राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी के संत्संग में कई बड़े सिलिब्रिटी पहुंच चुके हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अभिनेता आशुतोष राणा, सिंगर बीपार्क और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। प्रेमानंद महाराज वृंदावन से पहले काशी में रहा करते थे। वहीं प्रेमानंद महाराज के गुरु का नाम गौरांगी शरण महाराज है। साथ ही अभी गुरु पूर्णिमा पर प्रेमानंद महाराज जी अपने गुरु से मिलने गए थे, जहां महाराज जी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।

28 नवंबर तक गुरु की राशि में वक्री रहेंगे न्यायाधीश शनि देव, इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि अगर मृत्यु का समय पहले से तय है तो आत्महत्या करना पाप क्यो है। जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि आपको अपने शरीर का प्रयोग करने का अधिकार है न कि उसको नष्ट करने का। क्योंकि यह करने का अधिकार न तो आपको भारतीय कानून देता है और न ही भागवती कानून। महाराज जी ने कहा कि ये शरीर तुमको मिला है तुम्हारा नहीं है, जैसे सरकारी नौकरी में सरकारी गाड़ी मिली है। आप उसका प्रयोग कर करते हैं न कि वो आपकी हमेशा के लिए हो गई। इस शरीर से जप करके चाहे भगवत प्राप्त कर लो या बुरे आचरण करके नरक भोग लो। इसके लिए तुम स्वतंत्र हो। लेकिन इसको नष्ट नहीं कर सकते हो। 

वहीं महाराज जी ने कहा कि जो पाप कर्म किए जात हैं वो निगेटिव चिंतन पैदा करते हैं। नकारात्मक सोच पैदा करते हैं और व्यक्ति डिप्रेशन में जाता है। साथ ही यही आत्महत्या के लिए प्रेरित करता है। 

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

संत श्री ह‍ित प्रेमानंद कानपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। महाराज जी राधा वल्लभ सम्प्रदाय से संबंधित हैं और वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं।


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025