Bhakti Dj Song: सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। इसी तरह बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अगर कोई कार्य बुधवार से आरंभ किया जाये तो उसके पूरा होने का कोई संदह नहीं रह जाता। कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए भी गणेश जी की अराधना की जाती है। यहां सुनिए गणेश जी के मंगलकारी भक्ति डीजे सॉन्ग।
श्री गणेश को प्रथम पूज्य देवता की उपाधि प्राप्त है। हर शुभ काम या पूजा की शुरुआत इन्हें याद करके की जाती है। विघ्नों को हरने वाले भगवान गणेश का एक नाम गणपति भी है। गजानन को बुद्धि का देवता कहा जाता है। बुधवार के दिन श्री गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे सुख समृद्धि बढ़ती है। कहा जाता है कि भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय हैं। साथ ही गणपति की पूजा में सिंदूर, चंदन, यज्ञोपवीत, दूर्वा आदि का भी प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद धूप और दीप जलाकर आरती उतारनी चाहिए। सुनिए गणपति जी का एक और डीजे सॉन्ग…
‘पधारी हमरा अंगना में’ इस गीत को अंकुश राजा ने गाया है। लिरिक्स आर आर पंकज के हैं। सुनिए भोजपुरी में भगवान गणेश पर गाया गया ये गीत…
‘जय जय देव जय मंगल मूर्ति’ भगवान गणेश की इस आरती को सुनिए डीजे स्टाइल में…
श्री गणेश मंत्र:
प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।
तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।
प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।
अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।
https://www.youtube.com/watch?v=T29jHO5reso
मंत्र का अर्थ- मैं ऐसे देवता का पूजन करता हूं, जिनकी पूजा स्वयं ब्रह्मदेव करते हैं. ऐसे देवता, जो मनोरथ सिद्धि करने वाले हैं, भय दूर करने वाले हैं, शोक का नाश करने वाले हैं, गुणों के नायक हैं, गजमुख हैं, अज्ञान का नाश करने वाले हैं. मैं शिव पुत्र श्री गणेश का सुख-सफलता की कामना से भजन, पूजन और स्मरण करता हूं।

