भक्ति गानों की हमेशा से ही डिमांड रही है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत या शाम के समय भक्ति से भरे गीतों को सुनना पसंद करते हैं। वैसे तो बहुत से सिंगर ने हिंदी भक्ति गानों को अपनी आवाज दी है लेकिन यहां हम बात करेंगे फेमस मशहूर सिंगर अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल और सोनू निगम के सदाबहार भक्ति गीतों की…
– जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम बोलो श्याम श्याम श्याम… अनूप जलोटा की आवाज में इस भक्ति गीत को काफी पसंद किया जाता रहा है। ये भक्ति सॉन्ग काफी पॉपुलर है। Jag Mein Sundar Hain Do Naam
– मैं नहीं माखन खायो ये भक्ति गीत कृष्ण जी को समर्पित है। इस गाने को अनूप जलोटा ने अपनी आवाज दी है। आप भी सुनें इस भजन को Main Nahi Maakhan Khayo
– आरती साई बाबा सुख्या दातार जीवा… साई बाबा की इस आरती को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं। Aarti Sai Baba Soukhya Datar Jeeva
– ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन… मीरा की कृष्ण भक्ति को इस गाने के जरिए बताया गया है। सुनिए अनुप जलोटा की आवाज में इस फेमस भजन को Aisi Lagi Lagan Meera Ho Gayi Magan
– शिव अमृतवाणी पर बने इस भक्ति गीत को काफी ज्यादा सुना जाता है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुनिए अनुराधा पौडवाल की आवाज में शिव अमृतवाणी
– शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ… शिव भक्ति से सराबोर कर देता है ये सॉन्ग। अनुराधा पौडवाल की आवाज में ये गाना सुनने में काफी अच्छा लगता है। Shiv Amritwani Full Anuradha Paudwal
– तेरे सदके तू भेज दे बुलावा दोनों हाथ जोड़ के मैं आऊं शेरावालिये… ये गीत भी अनुराधा पौडवाल ने गाया है। देवी मैया को समर्पित इस गाने को यूट्यूब पर बार बार देखा जाता है।
– ओ आए तेरे भवन दे दे अपनी शरण रहे तुझ में मगन… मां वैष्णो देवी पर बने इस भक्ति गीत भी काफी पॉपुलर है। इस गीत को सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल ने गाया है।
– जग दाती पहाड़ों वाली मां मेरी बिगड़ी बनाने आ जाना… इस गीत को सोनू निगम ने गाया है। लिखा है बलबीर निर्दोष ने। Jagdaati Pahadonwali Maa Devi Bhajan By SONU NIGAM
– आजा माँ तेनु अखियां उडीक दियां अखियां उडीक दियां दिल वाजा मारदा… ये गीत काफी पॉपुलर है इसे सोनू निगम ने गाया है। Aaja Maa Tainu Aankhiyaan Udeek Diyan

