Bhai Dooj 2024: हिंदू धर्म में भाई दूज के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन रखा जाता है। भाई दूज का पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का पर्व है। आपको बता दें कि इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई का तिलक कर लंबी आयु और सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए की कामना करती हैं। ऐसे में भाई उन्हें उपहार और जीवन रक्षा का वचन देता है। इस पर्व को यम द्वितीया भी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नबंवर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…
भाई दूज 2024 तिथि (Bhai Dooj 2024 Tithi)
वैदिक पंचांग अनुसार कार्तिक मास द्वितीया तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात में 8 बजकर 21 मिनट पर होगा और कार्तिक द्वितीया तिथि 3 नवंबर को रात में 10 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो रही है। वहीं उदया तिथि के अनुसार भाई दूज 3 नवंबर को मनायी जाएगी।
भाई दूज 2024 शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat)
पंचांग के मुताबिक 3 तारीख को सुबह में 11 बजकर 38 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। इसलिए भाई दूज के दिन पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजे तक
भाई दूज का महत्व
भाई दूज के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने का विधान है। वहीं यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने वाला त्योहार है। भाई को तिलक करने से पहले बहनें कुछ नहीं खाती हैं इस समय अवधि को भाई दूज व्रत कहा जाता है। माना जाता है कि जो भाई बहन के घर जाकर इस दिन तिलक लगवाता है। उसे अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। वहीं भाई दूज के दिन बहनों के घर जाकर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।