Bhai Dooj 2023 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल द्वितीया तिथि दो दिन होने के कारण आज और कल यानी 15 नवंबर को ये पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह की भाई दूज को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। भैया दूज का पर्व दिवाली के दो दिन मनाया है। इस दिन बहनें भाई की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करके तिलक लगाती हैं। इस दिन तिलक लगाने के साथ इन ज्योतिषीय उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से भाई-बहन को पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

भाई दूज 2023 तिलक मुहूर्त (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2023)

पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर 2023 को भाई दूज की पूजा का समय दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक है। इसके साथ ही इस दिन शोभन योग बन रहा है। ऐसे में भाई को तिलक लगाना लाभकारी होगा। इसके साथ ही 15 नवंबर 2023 को भाई को टीका करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक है।

भाई दूज पर करें ये उपाय (Bhai Dooj 2023 Upay)

हर विघ्न से छुटकारा पाने के लिए

भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए दूज पर यमराज के नाम पर एक दीपक जला सकती हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार की दहलीज में एक चौमुखा दीपक जलाकर रख दें। ऐसा करने से भाई हर तरह के विघ्न बाधा से दूर रहता है।

सुख-समृद्धि के लिए

बहन भाई को तिलक लगाते समय ‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े। बोले। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए भाई दूज पर 5 गोमती चक्र पर केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’ लिखें और विधिवत पूजा कर लें। इसके बाद इसे तिजोरी, अलमारी या फिर धन वाले स्थान में रख दें।

अकाल मृत्यु के भय से बचने के उपाय

मान्यता है कि भाई दूज के दिन यमुना स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन भाई-बहन यमुना स्नान जरूर करें। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।