Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक संत के वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं नाम है स्वामी प्रेमानंद महाराज। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह वहीं यह अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं। वहीं आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। साथ ही आपको बता दें कि महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं।  हाल ही में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत जाकर प्रेमानंद महाराज से मिले थे। वहीं उससे पहले फिल्म और क्रिकेट जगत के कई दिग्गज महाराज जी से भेंट कर चुके हैं…

वहीं आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि भगवान को भोग लगाने का सही तरीका क्या है, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि भगवान को कभी भी प्याज लहसुन युक्त भोजन का भोग नहीं लगाना चाहिए। साथ ही प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जैसे अगर हम आप का भोग भगवान को लगा रहे हैं तो पहले छिलका और गुठली निकाल लें, उसके बाद आम को काटकर भोग लगाएं। साथ ही जो बीज वाले फल हैं, उनके बीज निकालकर भोग लगाएं।

वहीं प्रेमानंद जी महाराज से बताया कि जैसे आप फल को खाएंगे वैसे ही आपको भगवान को उस फल का भोग लगाना चाहिए। वहीं महाराज जी ने बताया कि बिना भगवान के भोग लगाएं नहीं खाना चाहिए। क्योंकि जो चीज का भोग आप भगवान को लगा रहे हैंं, वो चीज फिर शुद्ध हो जाएगी। साथ ही उसको खाने के बाद आपकी मनोवृत्ति अच्छी रहेगी।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

प्रेमानंद गोविंद शरण जी जन्म कानपुर जिले के सरसौल ब्‍लॉक के अखरी गांव में हुआ। वहीं बताते हैं इन्होंने काफी कम उम्र में ही सन्यास ग्रहण कर लिया था। इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। वहीं प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि, जब वे 5वीं कक्षा में थे, तभी से गीता का पाठ शुरू कर दिया और इस तरह से धीरे-धीरे उनकी रुचि आध्यात्म की ओर बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024