Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का उपवास रखा जाता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं भाद्रपद मासिक शिवरात्रि के बारे में, जिसका व्रत 21 अगस्त को रखा जाएगा। इस बार भाद्रपद शिवरात्रि पर गुरु पुष्य समेत 3 शुभ योग बनेंगे, जिससे यह शिवरात्रि और भी शुभ फलदायी हो जाएगी। वहीं यहां हम आपको ऐसे मंत्रों और स्त्रोत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस दिन पाठ करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भोलेनाथ का आशार्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…

18 साल बाद बनेगा बुध और केतु का महासंयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

भाद्रपद मासिक शिवरात्रि तिथि और शुभ मुहूर्त 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी और इस तिथि का समापन 22 अगस्त को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में भाद्रपद शिवरात्रि 21 अगस्त गुरुवार को मनाई जाएगी। वहीं 21 अगस्त को भाद्रपद शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त 44 मिनट तक है। उस दिन शिव पूजा का शुभ समय देर रात 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक है।

मासिक शिवरात्रि के दिन इन शिव मंत्रों का करें जाप

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव स्तुति मंत्र

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

श‍िव नामावली मंत्र

।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

30 साल बाद शनि और सूर्य बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

शिव प्रार्थना मंत्र

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥

शिव गायत्री मंत्र

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव आरोग्य मंत्र

माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।