भाद्रपद महीना का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। भाद्रपद का अर्थ है- भद्र परिणाम देने वाले व्रतों का महीना। यह महीना लोगों को व्रत, उपवास, नियम और निष्ठा का पालन करवाता है। आपका बता दें कि आज से यानि कि 13 अगस्त से भाद्रपद मास की शुरुआत हो गई है। भाद्रपद का महीना हिंदू कैलेंडर का छठा और चातुर्मास का दूसरा महीना होता है। इस माह कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, तीज, स्वतंत्रता दिवस जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं। इसलिए धार्मिक और ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी भाद्र माह महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं इस महीने कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से नहीं…
भाद्रपद मास में यह कार्य करने चाहिए
1- इस महाने गणेश चतुर्थी आती है। इसलिए विद्या, बुद्धि और ज्ञान के लिए इस माह श्रीगणेश की उपासना करें। साथ ही गणेश जी की स्थापना करें। उनको दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं। पूरे माह सात्विक रहें। ऐसा करने से आपको गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
2-भाद्रपद माह में वैदिक ज्योतिष के मुताबिक स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इस महीने पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भाद्रपद के महीने में जरूरतमंद और गरीबों को दान देना चाहिए। ऐसा करे से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3- इस पूरे महीने में श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जिन लोगों को संतान सुख नहीं है, उन लोगों को इस महीने श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि- विधान से मनाना चाहिए। ऐसा करने से उसके संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
4-भाद्रपद माह में गोमूत्र की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है।
5-इस महीने आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए श्रीमदभगवदगीता का पाठ मंगलकारी होता है। साथ ही इस महीने में लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना से घर में वास्तु दोष का नाश होता है और धन- समृद्धि का वास होता है।
इन कार्यों को करने से बचना चाहिए
1- भाद्रपद मास में कच्ची चीजें खाने से परहेज करें। दही का प्रयोग करना पूर्ण रूप से वर्जित है। हालांकि आप पंचामतृता सेवन कर सकते हैं।
2-भाद्रपद माह में लहसुन, प्याज, मांस, मछली और तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए।
3-भाद्रपद माह में गुड़, दही या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इस चीजों का सेवन करते हैं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।