Bhadra And Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग बनते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जून में दो महापुरुष राजयोग का निर्माण होने वाला है। जिसमें शुक्र ग्रह स्वराशि वृष राशि में गोचर करके मालव्य राजयोग बनाएंंगे। वहीं इसके बाद बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 100 साल बाद एक साथ भद्र और मालव्य राजयोग बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
भद्र और मालव्य राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता ह। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव और 12वें भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में निखार आ सकता है। जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। इस दौरान आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा। वहीं इस समय धन की सेविंग आप कर सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव तो वहीं शुक्र ग्रह अष्टम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए व्यावसायिक मोर्चे पर देखें तो आपको अपने व्यवसाय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा मिल सकती है। वहीं आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही इस समय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य और भद्र राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। साथ ही इस दौरान शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करने जा रहे है। वहीं इस समय सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं धनवृद्धि के प्रबल संकेत हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय आपको माता और ससुरालीजनों का सहयोग मिल सकता है।