Bhadra And Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग का बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जून में दो महापुरुष राजयोग बनने जा रहे हैं। जिसमें शुक्र ग्रह वृष राशि में गोचर करके मालव्य राजयोग बनाएंंगे। वहीं इसके बाद बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न और 12वें स्थान पर बनेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस दौरान आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। व्यापारी वर्ग के जातक इस दौरान अपने नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यह समय शुभ है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा के अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

भद्र और मालव्य राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव और 12वें भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में निखार आ सकता है। जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं।  इस दौरान आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और भद्र राजयोग बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम और 11वें भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025