bhadra and malavya rajyog: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर व्यापक रूप से देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जून के इस महीने में दो महापुरुष राजयोग बनने जा रहे है। जिसमें 29 जून को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में गोचर करके मालव्य राजयोग बनाएंंगे। वहीं 6 जून को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 100 साल बाद एक साथ भद्र और मालव्य राजयोग बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आय में वृद्धि और करियर और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न और 12वें भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस दौरान आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ तो वहीं शुक्र ग्रह तीसरे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपको सफलता मिल सकती है। मतलब प्रेम विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको काम- कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
भद्र और मालव्य महापुरुष राजयोग बनना आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से जॉब और व्यवसाय के स्थान पर बनने जा रहा हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में प्रशंसा, प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह समय शानदार है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है।