सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि जिन लोगों की नाक आगे की ओर झुकी हुई होती है, वे लोग धनवान होते हैं। कहते हैं कि ऐसे ज्यादातर लोग एक सम्पन्न परिवार में जन्म लेते हैं। और ये अपने जीवन में काफी तरक्की करते हैं। कई लोगों की नाक तोते की तरह थोड़ी नुकीली होती है। कहते हैं कि ये लोग अपने जीवन में बहुत आगे जाते हैं। और इस की नाक वालों की महिलाओं को बड़ा ससुराल मिलने की मान्यता है। जिन लोगों की नाक बड़ी होती है, उनके आरामपसंद होने की मान्यता है। कहते हैं कि इन लोगों को काम करना पसंद नहीं होता और ये थोड़े आलसी स्वभाव के होते हैं। इसके चलते कई बार इनके रिश्ते में बिगड़ जाते हैं।

कई लोगों की नाक एकदम सीधी होती है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग धर्मात्मा माने जाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों का धार्मिक कार्यों में काफी मन लगता है और इनका व्यवहार काफी अच्छा होता है। दूसरे लोग इनसे बात करना पसंद करते हैं। जिन लोगों की नाक टेडी-मेढ़ी होती है, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि ऐसी नाक वाले लोग अपने जीवन में काफी गलतियां करते हैं। इसका इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है और कई  बार परिजनों से रिश्ते भी खराब हो जाते हैं।

समुद्र शास्त्र के अनुसार चपटी हुई नाक वाले पुरुष महिलाओं के काफी करीब आते हैं। कहते हैं कि इन्हें महिलाओं में काफी दिलचस्पी होती है और ये लोग उनके चहेते भी होते हैं। हांलाकि ऐसे लोगों को महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों की नाक दाईं ओर झुकी होती है, उन्हें कठोर प्रवृत्ति का समझा जाता है। कहते हैं कि ये लोग अपने निर्णयों के काफी पक्के होते हैं। इसके अलावा बहुत बड़ी या छोटी नाक वालों के द्वारा बड़ी-बड़ी बातें करने की मान्यता है।