हमारे जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर रंग का व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। हर व्यक्ति का अपना अलग-अलग पसंदीदा रंग होता है। जिसका प्रयोग वे हर शुभ कार्य में करते हैं। मान्यता यह भी है कि दिन के हिसाब से कपड़े पहनने से अच्छा होता है। साथ ही कहा जाता है कि बिना सोचे-समझे किसी भी रंग के कपड़े पहनने से नुकसान हो सकता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि इतवार से सोमवार तक किस रंग के कपड़े पहनने से क्या-क्या लाभ हो सकता है? यदि नहीं तो आगे इसे जानते हैं।

ज्योतिष की मानें तो नौ ग्रह के लिए नौ अगल-अलग रंग हैं। मान्यता है कि इन ग्रहों के दिनों में इनके रंग के कपड़े पहने जाए तो शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इतवार- यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है। इस दिन पीले, केसरिया, हल्के लाल और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से सूर्य ग्रह को बल मिलता है। साथ ही सूर्य की सकारात्मक शक्तियां शरीर में प्रवेश करती हैं। वहीं इस दिन गहरे केसरिया रंग के कपड़े न पहनने की सलाह दी जाती है।

सोमवार- यह चंद्रमा का दिन है। चंद्रमा माता, सम्मान, नींद, खुशहाली, शक्ति, धन और पानी का कारक होता है। इसलिए सोमवार के दिन सफेद, हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

मंगलवार- इस दिन को मंगल ग्रह के अधीन माना गया है। मंगल शक्ति, साहस, पराक्रम, प्रतियोगिता, जमीन, अचल संपत्ति और छोटे भाई का कारक ग्रह है। इन सुखों को पाने के लिए ही मंगलवार को लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहनना लाभकारी माना गया है।

बुधवार- ज्योतिष के मुताबिक बुध, बुद्धि का कारक ग्रह है। यह बुद्धि, वाक्पटुता, पढ़ाई, कारोबार और परीक्षा का कारक ग्रह है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लाभ पाने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यहां ध्यान रखना चाहिए कि इस रंग का अधिक इस्तेमाल करने से जीवन नीरस हो जाता है।

गुरुवार- यह बृहस्पति ग्रह का दिन होता है। गुरु ग्रह को जीवन और सुख का कारक भी होता है। यह बुद्धिमत्ता, ज्ञान शिक्षा, शारीरिक मजबूती, भाई तीर्थ स्थान, दार्शनिक विचार, गुरु, धन, बैंक और संतान का सुख का कारक है। गुरु ग्रह के इन गुणों को पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े अवश्य पहनने चाहिए।

शुक्रवार- यह दिन शुक्र ग्रह का माना गया है। शुक्र पति-पत्नी, प्यार, शादी, रिश्ते, संगीत, ऐश्वर्य, वाहन और आभूषण आदि का कारक ग्रह है। शुक्र ग्रह की सकारात्मक शक्ति प्राप्त करने के लिए गुलाबी, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

शनिवार- यह दिन शनि देव का माना गया है। शनिदेव आयु, बीमारी, मृत्यु, अपमान, गरीबी, अनैतिकता, नास्तिकता, विज्ञान, कारोबार, तकनीकि, कृषि संबंधी कारोबार आदि का कारक हैं। शनि के शुभ प्रभाव पाने के लिए इस दिन काले या नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।