Baudh Gochar 2022: बुध देव इस समय तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध देव 13 नवंबर को स्थान बदकर वृश्चिक राशि में जाएंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 26 अक्टूबर से ही तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन-किन राशियों के लोगों को हानि और किस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
मेष राषि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे व छठे भाव के स्वामी हैं। जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। इस कारण आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को बुध देव का गोचर लाभ करा सकता है। धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान अधिक खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर समय आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों को भी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को बुध देव का साथ मिल सकता है। पुरानी समस्याओं के निजात मिल सकता है। आपके आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। घर में भी आपका सम्मान बढ़ सकता है।
बुध के तुला राशि में प्रवेश से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रबल धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के भी आय बढ़ सकते हैं। कारोबारी जातकों को भी लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान घर में भी शांति का वातावरण बना रह सकता है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में आ रही समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को सुख-समद्धि प्राप्त हो सकती है। आमदनी बढ़ने के साथ आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक समस्या आ सकती है। इस दौरान कोई भी निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप धन बचत करने में भी असफल हो सकते हैं।