Basant Panchami Shubh Rang 2025: बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी 02 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन ज्ञान, शिक्षा, वाणी और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर ज्यादातर लोग पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हर राशि के लिए पीला रंग शुभ नहीं होता? ज्योतिष के अनुसार, अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग पहनें, तो आपको मां सरस्वती का आशीर्वाद और सफलता मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए कौन सा रंग पहनना शुभ रहेगा।
राशि के अनुसार बसंत पंचमी पर कौन सा रंग पहनें?
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातक इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। इससे भाग्य चमकेगा और सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को बसंत पंचमी पर गुलाबी रंग पहनना चाहिए। इस दिन यह रंग पहनना शुभ माना जाता है।
मिथुन राशि
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि वाले जातक बसंत पंचमी के दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक इस दिन पीले वस्त्र धारण करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे मानसिक शांति मिलेगी और मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें। यह रंग आत्मविश्वास बढ़ाएगा और सफलता दिलाएगा।
कन्या राशि
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कन्या राशि वाले जातक बसंत पंचमी के दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
तुला राशि
इस दिन तुला राशि के लिए गुलाबी रंग पहनना शुभ रहेगा। ऐसा माना जाता है कि यह रंग मन को शांत रखेगा और तरक्की दिलाएगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। मान्यता है इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलेगा।
धनु राशि
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि वाले जातक बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ऐसा करने से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों को भी इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के लिए पीला रंग सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।