Basant Panchami 2026: सनातन धर्म में बसंत पंचमी तिथि का खास महत्व है। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन मां शारदा की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन बच्चों का उपनयन संस्कार होता था। वहीं गुरुकुलों में शिक्षा देने की शुरूआत भी की जाती थी। आपको बता दें कि इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। बसंत पंचमी पर इस बार ग्रहों का बहुत शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन 4 ग्रह सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल का संयोग बना हुआ है। वहीं यहां हम आपको कुछ ऐसे कार्यों को बताने जा रहे हैं, जिनको बसंत पंचमी के दिन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन कौन से काम करना चाहिए और कौन से नहीं…
बसंत पंचमी के दिन क्या करें
1- बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। क्योंकि मां सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र अति प्रिय है।
2- बसंत पंचमी के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विधान। इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्ना करना चाहिए। अगर ये संभव नहीं है, तो स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर घर पर ही नहा लें।
3- मां सरस्वती को पीले भोग अति पसंद है। इसलिए इस दिन पीली बूंदी, केसर हलवा का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
5- बसंत पंचमी के दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन गरीब बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल और पढ़ाई से जुड़ी अन्य सामग्री दान कर सकते हैं।
6- बसंत पंचमी के दिन बच्चे की विद्यारंभ कर सकते हैं। साथ ही उपनयन संस्कार कर सकते हैं।
बसंत पंचमी के दिन इन कार्यों को करने से बचना चाहिए।
1- बसंत पंचमी के दिन तामसिक भोजन करना अशुभ माना जाता है। इसदिन लहसुन और प्याज के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही शराब भी नहीं पीनी चाहिए।
2- इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
3- इस दिन किसी साथ वाद- विवाद नहीं करना चाहिए। साथ ही गाली बगेरा नहीं देनी चाहिए।
4- बसंत पंचमी के दिन बाल और नाखून काटना वर्जित माना गया है। इसलिए इन कार्यों को नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
