Basant Panchami Gajkesari Rajyog 2026:
हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व बहुत खास माना जाता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। हर साल माघ मास के शुक्ल  पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ शुभ और मांगलिक कार्यों को करना लाभकारी माना जाता है। बता दें कि इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही इस दिन गुरु और चंद्रमा के संयोग से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।  आइए जानते हैं बसंत पंचमी पर किन राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ…

Basant Panchami 2026 Date: 23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और सरस्वती आरती

बसंत पंचमी पर बन रहा खास राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बसतं पंचमी यानी 23 जनवरी को सुबह 8:33 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और गुरु मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा से केन्द्र (1, 4, 7, 10वें भाव) में गुरु स्थित होते हैं, तो गजकेसरी योग बनता है। बसंत पंचमी के दिन चंद्रमा मिथुन राशि के चौथे भाव में रहेंगे। गुरु चंद्रमा से चतुर्थ (केन्द्र) भाव में हैं, इसलिए यह एक शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है।

गजकेसरी राजयोग इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि की कुंडली में गुरु लग्न भाव और चंद्रमा चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग  कई मायनों में खास हो सकता है। यह योग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखार देगा तथा जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दिला सकता है। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शिक्षा, राजनीति और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में सफलता के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपकी वाणी में प्रभाव और आकर्षण रहेगा, जिससे आप लोगों को प्रभावित करने के साथ-साथ प्रेरित भी कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बसंत पंचमी का दिन काफी खास जाने वाला है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु और तीसरे भाव में चंद्रमा विराजमान है।  करियर में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। उन्नति के कई रास्ते खुल सकते हैं।  नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के बीच अच्छा समय बीतेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और धार्मिल स्थल जा सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

बसंत पंचमी पर बना गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शनि भी विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के उन्नति मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु द्वारा निर्मित गजकेसरी राजयोग अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से हो रही अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण लगेगा और आप बचत करने में सफल रहेंगे।

इस अवधि में आय के नए और स्थायी स्रोत बनने के योग हैं। विशेष रूप से ऑनलाइन व्यापार या डिजिटल माध्यमों से जुड़े कार्यों में अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े सपने पूरे हो सकते हैं और पढ़ाई में मन लगेगा।

इसके साथ ही आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ेगा, जिससे धार्मिक गतिविधियों और यात्राओं के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में सामंजस्य देखने को मिलेगा।

राशिगजकेसरी योग का प्रभावमुख्य लाभ
मिथुन (Gemini)लग्न भाव में गुरु और चौथे भाव में चंद्रमा।व्यक्तित्व में निखार, प्रशासन और राजनीति में सफलता, वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
वृषभ (Taurus)दूसरे भाव में गुरु और तीसरे भाव में चंद्रमा।रुका हुआ धन वापस मिलेगा, छात्रों के लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे, धार्मिक यात्रा के योग।
कुंभ (Aquarius)दूसरे भाव में चंद्रमा और नवम भाव में गुरुखर्चों पर नियंत्रण, डिजिटल बिजनेस में बड़ा मुनाफा, उच्च शिक्षा के सपने पूरे होंगे।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।