Basant Panchami 2026 Date Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra, Snan Samay, Maa Saraswati Puja LIVE Updates: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पर्व का खास महत्व है। यह पर्व ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है।  साथ ही इस दिन बच्चों का उपनयन संस्कार होता था। वहीं गुरुकुलों में शिक्षा देने की शुरूआत भी की जाती थी। आपको बता दें कि इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर कई शुभ और धार्मिक कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसके साथ ही इस दिन से ऋतुओं में सर्वश्रेष्ठ बसंत ऋतु भी आरंभ हो जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन रवि और चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी संबंधित हर एक अपडेट…

Maa Saraswati Chalisa: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें सरस्वती चालीसा का पाठ, मां शारदा देंगी ज्ञान और धन का आशीर्वाद… जय श्री सकल बुद्धि बलरासी…

Basant Panchami 2026 Upay: बसंत पंचमी पर करें ये सिद्ध उपाय, करियर में तरक्की, बुद्धि और ज्ञान की होगी प्राप्ति, मां शारदा होंगी प्रसन्न

Basant Panchami 2026 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 5 पीली चीजों का भोग, शिक्षा और करियर की हर बाधा होगी दूर


Live Updates
18:20 (IST) 22 Jan 2026

बसंत पंचमी पर करें ये उपाय (Basant Panchami Upay)

इस दिन शिक्षा से जुड़ी हुई चीजों का दान गरीब बच्चों या जरूरतमंदों को करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती का विशेष कृपा प्राप्त होगी। ऐसा करने से मां शारदा प्रसन्न होंगी और ज्ञान की प्राप्ति होगी।

17:40 (IST) 22 Jan 2026

बसंत पंचमी पर होता है अबूझ मुहूर्त (Basant Panchami 2026)

मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन शुभ और धार्मिक कार्य जैसे कि शादी-विवाह, मुंडन, बच्चों का नामकरण और गृह प्रवेश बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है।

16:55 (IST) 22 Jan 2026

मां सरस्वती ध्यान मंत्र (Basant Panchami 2026)

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।

शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं।

वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।

हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्।

वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।

16:20 (IST) 22 Jan 2026

मां सरस्वती को लगाएं ये 5 पीले भोग (Basant Panchami 2026)

मां सरस्वती को पीले रंग काफी प्रिय है। इसलिए बसंत पंचमी के मौके पर उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसमें आप राजभोग, केसरयुक्त खीर, बूंदी, बेसन के लड्डू आदि शामिल कर सकते हैं।

15:47 (IST) 22 Jan 2026

सरस्वती पूजा मुहूर्त (Basant Panchami Shubh Muhurat)

चल चौघडिया सुबह में 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक

लाभ चौघडिया सुबह में 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक

अमृत चौघडिया सुबह 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक

15:26 (IST) 22 Jan 2026

बसंत पंचमी पूजा सामग्री (Basant Panchami 2026 Puja Samagri)

सरस्वती पूजा के लिए हल्दी, कुमकुम, धूपबत्ती, इत्र, सिंदूर, रोली, अक्षत, आम के पत्ते, पीले रंग के फूल, फूलों की माला, लकड़ी की चौकी, पीला वस्त्र, कलश, पके हुए केले की फली, नारियल, भोग के लिए मालपुआ, गाय का घी, पीली मिठाई, गुलाल, श्रृंगार का सामान और पीले रंग की चुनरी या साड़ी की आवश्यकता होती है।

15:20 (IST) 22 Jan 2026

बसंत पंचमी पर इन मंत्रों का करें जाप ( Basant Panchami Mantra)

  • या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः।
  • ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी 
  • वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।
  • ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः।
  • ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌। 
  • सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
  • 15:17 (IST) 22 Jan 2026

    बसंत पंचमी पर बन रहा 4 ग्रहों का संयोग (Basant Panchami 2026)

    बसंत पंचमी पर 4 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह योग सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल के संयोग से बन रहा है।

    15:16 (IST) 22 Jan 2026

    सरस्वती पूजा शुभ मुहूर्त (Basant Panchami Shubh Muhurat)

    पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

    अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

    अमृतकाल मुहूर्त सुबह 9 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक रहने वाला है।

    15:12 (IST) 22 Jan 2026

    बसंत पंचमी तिथि 2026 (Basant Panchami Kab Hai)

    वैदिक पंचांग अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026 को सुबह 02 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका अंत 24 जनवरी को सुबह 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।