Basant Panchami 2026 Date Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra, Snan Samay, Maa Saraswati Puja LIVE Updates: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पर्व का खास महत्व है। यह पर्व ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन बच्चों का उपनयन संस्कार होता था। वहीं गुरुकुलों में शिक्षा देने की शुरूआत भी की जाती थी। आपको बता दें कि इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर कई शुभ और धार्मिक कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसके साथ ही इस दिन से ऋतुओं में सर्वश्रेष्ठ बसंत ऋतु भी आरंभ हो जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन रवि और चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी संबंधित हर एक अपडेट…
मां सरस्वती को लगाएं ये 5 पीले भोग (Basant Panchami 2026)
मां सरस्वती को पीले रंग काफी प्रिय है। इसलिए बसंत पंचमी के मौके पर उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसमें आप राजभोग, केसरयुक्त खीर, बूंदी, बेसन के लड्डू आदि शामिल कर सकते हैं।
सरस्वती पूजा मुहूर्त (Basant Panchami Shubh Muhurat)
चल चौघडिया सुबह में 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक
लाभ चौघडिया सुबह में 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक
अमृत चौघडिया सुबह 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक
बसंत पंचमी पूजा सामग्री (Basant Panchami 2026 Puja Samagri)
सरस्वती पूजा के लिए हल्दी, कुमकुम, धूपबत्ती, इत्र, सिंदूर, रोली, अक्षत, आम के पत्ते, पीले रंग के फूल, फूलों की माला, लकड़ी की चौकी, पीला वस्त्र, कलश, पके हुए केले की फली, नारियल, भोग के लिए मालपुआ, गाय का घी, पीली मिठाई, गुलाल, श्रृंगार का सामान और पीले रंग की चुनरी या साड़ी की आवश्यकता होती है।
बसंत पंचमी पर इन मंत्रों का करें जाप ( Basant Panchami Mantra)
बसंत पंचमी पर बन रहा 4 ग्रहों का संयोग (Basant Panchami 2026)
बसंत पंचमी पर 4 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह योग सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल के संयोग से बन रहा है।
सरस्वती पूजा शुभ मुहूर्त (Basant Panchami Shubh Muhurat)
पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
अमृतकाल मुहूर्त सुबह 9 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक रहने वाला है।
बसंत पंचमी तिथि 2026 (Basant Panchami Kab Hai)
वैदिक पंचांग अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026 को सुबह 02 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका अंत 24 जनवरी को सुबह 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
