Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी हिंदू धर्म में बहुत खास त्योहार माना जाता है। इस दिन ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन खासकर विद्यार्थी और कला से जुड़े लोग मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी पर पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ये रंग खुशी, सकारात्मकता और ज्ञान के प्रतीक होते हैं। लेकिन कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इन कार्यों को करने से विद्या और धन की हानि हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या नहीं करना चाहिए।

बसंत पंचमी के दिन न करें ये 5 काम

काले रंग के कपड़े न पहनें

इस दिन पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, जबकि काले कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। काला रंग नकारात्मकता से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन इसे पहनने से बचना चाहिए।

पूजा से पहले कुछ न खाएं

शास्त्रों के अनुसार, मां सरस्वती की पूजा करने से पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए। जब तक पूजा पूरी न हो जाए, तब तक उपवास रहना चाहिए।

मांसाहार और तामसिक भोजन से बचें

इस दिन शुद्ध और सात्त्विक भोजन करना चाहिए। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए मांस, लहसुन, प्याज और नशीली चीजों से परहेज करना चाहिए। इससे मन और दिमाग भी साफ रहता है।

पेड़-पौधों की कटाई न करें

बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है, जिसमें प्रकृति खिल उठती है। इस दिन पेड़-पौधों की कटाई करना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह नई ऊर्जा और हरियाली के बढ़ने का समय होता है।

क्रोध और अहंकार न करें

क्रोध और अहंकार मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु माने जाते हैं। इसलिए बसंत पंचमी के दिन क्रोध और अहंकार से बचना चाहिए। वरना इससे आपको ही नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।