Saraswati Puja 2026 Upay: हिंदू धर्म में देवी सरस्वती को ज्ञान, विद्या, वाणी, संगीत और कला की देवी माना जाता है। साथ ही बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस साल यह पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए जो लोग इस दिन मां सरस्वती की पूजा- अर्चना करते हैं, उन्हें ज्ञान, करियर में तरक्की और सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं ज्योतिष में इस दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से बुद्धि तेज होती है और पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
1- अगर कोई छात्र पढ़ाई में कमजोर है तो उसको बसंत पंचमी के दिन स्टडी टेबल पर देवी सरस्वती की मूर्ति रखनी चाहिए। साथ ही पढ़ाई करते समय विद्यार्थियों का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
2- वहीं इस दिन शिक्षा से जुड़ी हुई चीजों का दान गरीब बच्चों या जरूरतमंदों को करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती का विशेष कृपा प्राप्त होगी। ऐसा करने से मां शारदा प्रसन्न होंगी और ज्ञान की प्राप्ति होगी।
3- बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें और फिर मां शारदा की आराधना करें। साथ ही ‘ॐ ऐं वाग्देव्यै विझहे धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।।’ मंत्र का जाप करें। वहीं माता सरस्वती को पीले पुष्प और पीली मिठाई का भोग लगाएं। वहीं अंत में सरस्वती मां की आरती करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होंगी। साथ ही आपको करियर में तरक्की योग बनेंगे। वहीं पढाई- लिखाई में सफलता मिलेगी।
4- वसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करें और फिर देवी सरस्वती के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर इस मंत्र का ”ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।।” 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही छात्रोंं के ज्ञान में वृद्धि होगी।
5- बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को नारियल, चुनरी और कलावा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। साथ ही पति- पत्नी के संबंध मधुर होते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
