Basant Panchami 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन काफी शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शनि पूर्वाभाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सूर्य-वरुण अर्धकेंद्र योग और शुक्र-वरुण युति योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा इस दिन शिव, सिद्धि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। एक साथ इतने दुर्लभ योग बनने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां सरस्वती के साथ शनि और सूर्य की विशेष कृपा होगी। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी पर बन रहा दुर्लभ योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खुशियां आ सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि में सूर्य विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र और शनि की असीम कृपा भी इस राशि के जातकों पर बनी रहेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आज जिस कार्य में खूब मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही छात्रों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। माता-पिता की पढ़ाई को लेकर परेशानी कम हो सकती है। एकाग्रता तेजी से बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही करीबी दोस्तों का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने काम के प्रति समर्पित और ईमानदार रहेंगे। इसके साथ ही आप कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई निर्णय ले सकते हैं। जीवन में सुगमता बनी रहेगी।

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।