Shash Mahapurush Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल बंसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस साल शनि देव दुर्लभ संयोग बसंत पंचमी के दिन बनाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि देव 30 साल बाद शश राजयोग बना रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हें ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (KUmbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शश राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार करने का सोच रहे हैं तो तरक्की हासिल के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस समय कारोबारी कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जो आपको लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं इस बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शश राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं बेरोजगार लोगों में करियर को सफल बनाने के लिए एक अलग जुनून रहेगा। नई योजनाएं बना सकते हैं, सफलता हासिल कर सकेंगे। साथ ही इस दौरान कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता हासिल करेंगे। मकान या वाहन खरीदने का सोच सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शश राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही उधार धन मिल सकता है। वहीं लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन से मुक्ति मिल सकेगी। मन में एक अलग खुशी रहेगी। साथ ही इस दौरान आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।