Guru Margi 2025: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल बंसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा- अर्चना करने का विधान है। वहीं आपको बता दें कि बसंत पंचमी के 2 दिन बाद मतलब 4 फरवरी को गुरु ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियो के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना आप लोगों लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर मार्गी होंगे। जिससे इस समय आफकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। जिन लोगों को पुरानी बीमारियों से परेशानी हो रही थी, वे अब राहत महसूस करेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यपारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना कन्या राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही व्यवसाय करने वालों को बड़े निवेश या मार्केटिंग में लाभ मिलेगा। निवेश के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं।