Guru Margi 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से सबसे खास ग्रहों में से एक माना जाता है। गुरु बृहस्पति को मंत्रणा, ज्ञान, धन लाभ, विवाह, संतान, धर्म, कानून, संस्कार, पाचन तंत्र, मेदा, आयु आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु करीब दो साल से वृषभ राशि में विराजमान है और वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। ऐसे में ही गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। गुरु के उल्टी चाल चलने से कई राशियों को लाभ मिल रहा है, तो कई राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ रही है। वहीं 04 फरवरी 2025 की दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के सीधी चाल चलने से इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में गुरु मार्गी होने वाले हैं। गुरु की सीधी चाल चलने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय सें रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के लिए जा सकते हैं। व्यापार में थोड़ा सा प्रेशर हो सकता है। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहने वाली है। इसलिए धन खर्च सोच-समझकर करें, तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के बारहवें भाव में गुरु सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में थोड़ा सा प्रेशर हो सकता है। लेकिन अपने काम पर ध्यान देंगे, तो सफलता हासिल होगी। व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। नया व्यापार आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। ट्रेड या फिर सट्टेबाजी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप जीवन का अच्छे से लुफ्त उठाते हुए नजर आने वाले हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही जनवरी के चौथे सप्ताह किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।