Basant Panchami 2024 Bhog: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन से जहां बसंत ऋतु का आरंभ हो जाता है, तो वहीं इस दिन मां सरस्वती भी प्रकट हुई थी जिसके कारण बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी होती है। इस साल ये 14 फरवरी, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से बुद्धि, बल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं। अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करके सुख-समृद्धि, धन संपदा के साथ ज्ञान पाना चाहते हैं, तो इस दिन उन्हें पीले चीजों का भोग लगाएं। मान्यता है कि मां सरस्वती को पीली चीजें अति प्रिय है। इसलिए इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग की चीजों लगाने से वह अति प्रसन्न होती है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन किन छह तरह के पीले भोग को लगाने से क्या-क्या लाभ मिलेगा।

बेसन के लड्डू

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती के साथ भगवान विष्णु को अति प्रसन्न होते हैं। इससे सुख-समृद्धि पाने के साथ वाणी दोष दूर होता है।

पीले मीठे चावल

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग के मीठे चावल भोग में चढ़ाना चाहिए। यह एक पारंपरिक चावल होते हैं जिन्हें केसर भात भी कहा जाता है। इन्हें मां सरस्वती को चढ़ाने से जीवन में सकारात्मक एनर्जी बढ़ती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

केसर हलवा

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को केसर हलवा का भोग लगाना चाहिए। मां सरस्वती को ये भोग अति प्रिय है। इस भोग को लगाने से जातक जीवन के हर एक कष्ट से निजात पा लेता है और खुशियां ही खुशियां बनी रहती है।

राजभोग

मां सरस्वती को राजभोग भी अति पसंद है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन उन्हें पीले रंग का राजभोग चढ़ा सकते हैं। ये भोग लगाने से जातक शिक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता पाता है और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

मालपुआ

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को मालपुए का भोग लगाने से एकाग्रता की कमी दूर होती है। इसके साथ ही लंबे समय से करियर और शिक्षा में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में अधिक मन लगने लगता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024