Basant Panchami 2024:  बसंत पंचमी यानी 14 फरवरी का दिन काफी खास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति से पंच दिव्य योग का निर्माण हो रहा है।  हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन रेवती , अश्विनी नक्षत्र के साथ शुभ योग बन रहा है। वहीं ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि की राशि यानी मकर राशि में मंगल, शुक्र और बुध की युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है और मकर राशि में मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग  और मंगल के उच्च राशि यानी मकर राशि में जाने से रूचक योग का निर्माण हो रहा है। इस रूचक योग को पंचमहापुरुषों योग में से एक माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन एक साथ इतने शुभ योग बनने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। आइए जानते हैं किन राशियों का चमक सकता है भाग्य…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए दिव्य पंच योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक अपने करियर में काफी खुश हो सकते हैं। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी मेहनत और लगन देखकर उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न हो सकते हैं। आपकी वाणी से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। वरिष्ठ लोगों के साथ माता-पिता  का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे खुशियां ही खुशियां आने वाली है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये महायोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर डील हासिल हो सकती है। इसके साथ ही  खूब धन दौलत कमाने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होने से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए दिव्य पंच योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी  के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते है। इसके साथ ही जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस भी बन सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024