Saraswati Puja 2022: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष बसंत पंचमी का उत्सव 5 फरवरी 2022 को मनाया जाएगा। हिंदू आस्था के अनुसार इस दिन शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान बताया गया है। मां सरस्वती को विद्या की देवी माना गया है। शास्त्रों में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि मां सरस्वती का जन्म बसंत पंचमी के दिन ही हुआ था। इस दिन परिवार में छोटे बच्चों को पहली बार किताब और कलम पकड़ाने की भी मान्यता है। मतलब उनका विद्यारंभ संस्कार आज के दिन ही किया जाता है। आइए जानते हैं कौन- कौन से बन रहे हैं विशेष संयोग…

तीन योगों का बन रहा विशेष संयोग:

बसंत पंचमी 5 फरवरी 2022 दिन शनिवार यानि आज मनाई जा रही है। इस बार पंचमी तिथि पर तीन योगों का खास संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि 4 फरवरी को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से सिद्ध योग शुरू हो चुका है, जो 5 फरवरी को शाम 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं 5 फरवरी को शाम 5 बजकर 41 मिनट से अगले दिन 6 फरवरी को शाम 4 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन दिन रवि योग का शुभ संयोग होने से त्रिवेणी योग बन रहा है। जिसमें मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है।

बसंत पंचमी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त:

इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है यानि कि लोग बिना पंचांग देखे पूरे दिन में किसी भी वक्त अपने काम को अंजाम दे सकते हैं। कभी-कभी पंचांग के अनुसार बसन्त पंचमी चतुर्थी तिथि को भी पड़ जाती है। इस बार पंचमी 5 फरवरी, 2022 (शनिवार) को है और पूजा मुहूर्त सुबह: 07:07:19 से 12:35:19 तक है, मतलब इसकी कुल अवधि 5 घंटे 28 मिनट होगी। (यह भी पढ़ें)- Name Astrology: इन अक्षरों के नाम वालीं लड़कियों का दिमाग पढ़ पाना माना जाता है बहुत ही मुश्किल, ये कहती हैं कुछ और करतीं हैं कुछ

जानें पूजा विधि: 

मां सरस्वती की पूजा से पहले इस दिन नहा-धोकर सबसे पहले पीले वस्त्र धारण कर लें। देवी की मूर्ति अथव चित्र स्थापित करें और फिर सबसे पहले कलश की पूजा करें। इसके उपरांत नवग्रहों की पूजा करें और फिर मां सरस्वती की उपासना करें। इसके बाद पूजा के दौरान उन्हें विधिवत आचमन और स्नान कराएं। फिर देवी को श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। बसंत पंचमी के दिन देवी मां को सफेद वस्त्र अर्पित करें। साथ ही, खीर अथवा दूध से बने प्रसाद का भोग मां सरस्वती को लगाएं। (यह भी पढ़ें)- Shani Dev: इन राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मिलने जा रही है मुक्ति, जॉब- करियर और बिजनेस में मिल सकती है जबरदस्त सफलता