Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रसिद्ध राम कथा वाचक हैं। साथ ही वह हनुमान जी के अनन्य भक्त हैं और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं। वहीं आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश ही नहीं विदेशों में भी राम जी की कथा कहते हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या धीरे- धीरे बढ़ती जा रही है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की समस्या बताने का भी उनका अनूठा तरीका है। भक्त बताते हैं कि वह व्यक्ति की समस्या पहले से ही कागज पर लिख देते हैं। वहीं आपको बता दें कि अभी हाल फिलहाल में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धनवान और सुखी जीवन जीने के उपायों के बारे में बता रहे है. आइए जानते हैं…

1- आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जो व्यक्ति रोज अपने मुख्य द्वार की देहली पूजता है। मतलब उसकी रोज साफ- सफाई करता है। पवित्र रखता है, तो ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही जीवन में संपन्नता भी बनी रहती है।

2- महाराज जी ने आगे बताया कि जो व्यक्ति गाय को प्रतिदिन रोटी और गुड़ खिलाता है। उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। इसलिए पहली रोटी गाय की जरूर निकालें।

3- आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार के दिन 5 कौड़ी, थोड़ी सी केसर, तांबे या चांदी का सिक्का लें और फिर इन सब चीजों को लाल रंग के कपड़े में बांध लेंं। साथ ही फिर अष्टलक्ष्मी का नाम लेकर पूजन करें और फिर ये पोटली धन स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी। साथ ही धन का स्थायी भाव बना रहेगा। 

4- महाराज जी ने आगे बताया कि शुक्रवार को अन्न दान जरूर करें। साथ ही शुक्रवार को भंडारा जरूर कराएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही जीवन में धन की कमी नहीं रहती।

5- शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ का पूजन करें। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख- समृद्धि जीवन में बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024