Ayodhya Deepotsav 2019, CM Yogi Adityanath : दीपावाली के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के लिए सज-धज कर तैयार हो गई है। इस कार्यक्रम के पीछे मान्यता है कि राम इसी दिन वनवास से लौटकर वापस आए थे। इसी के खुशी के प्रतीक के रुप में शहर के 14 जगहों पर दीप जलाए जाएंगे। इसबार अयोध्या में पांच लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव 23 अक्टूबर से चल रहा है , शनिवार को इस कार्यक्रम का अंतिम दिन होगा।

26 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेगें सीएम योगी: इस दौरान राम, सीता और लक्ष्मण के हेलिकॉप्टर से अयोध्या आगमन का प्रतीकात्मक मंचन भी किया जाएगा। सीएम योगी खुद आरती के साथ सीता-राम की अगवानी करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी के अलावा फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर और प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। CM योगी इस मौके पर अयोध्या के लिए 226 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

photo source- @scribe_prashant

शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे सीएम योगी: राज्य सरकार के अनुसार, अयोध्या में शनिवार को सुबह 10 से 2 बजे तक भगवान राम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा अयोध्या के साकेत महाविद्याल से शुरू होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इस शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे।

photo source- @scribe_prashant

दीपो के लव में राम के दर्शन भी कराये जाएंगे:  दीपोत्सव में लंका विजय के बाद राम की अयोध्या वापसी का सीन दर्शाया जाएगा। यही नहीं, दीपोत्सव में दीपों की लौ में भगवान राम के दर्शन भी कराए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय का दृश्य कला विभाग खास तैयारी कर रहा है। इस बार दीपों को सीधे न लगाकर ग्राफिक्स के जरिए घाटों पर सजाया जाएगा। इन्हीं ग्राफिक्स को देखने पर राम, सीता और हनुमान समेत अयोध्या के दर्शनीय स्थलों की आकृतियां नजर आएगी।

photo source- @scribe_prashant

पांच देशों के कलाकार लेगें भाग:  दीपोत्सव में रामलीला का मंचन करने के लिए भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कलाकार बुलाये गए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि इसके बाद श्रीराम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। सवा चार बजे से चार बजकर 40 मिनट तक रामकथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन, आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।

photo source- ani

किस घाट पर कितने दीये जालये जाएंगे: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण घाट पर 48 हजार, वैदेही घाट पर  22 हजार , श्रीराम घाट पर  30, हजार, दशरथ घाट पर 39, हजार, भरत घाट पर 17 हजार, शत्रुघ्न घाट पर 17 हजार, उमा-नागेश्वर-मांडवी घाट पर 52 हजार, सुतकीर्ति घाट पर 40 हजार, कैकेई घाट पर 40 हजार, सुमित्रा घाट पर 40 हजार, कौशल्या घाट पर 40 हजार, उर्मिला घाट पर 40 हजार, दीपक जलाये जाएंगे।