Dream Interpretation Money: हर इंसान आमतौर पर सपने देखता है। वहीं सपने देखने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि जो सपना आपने देखा हो उसका रियल लाइफ में भी वो ही मतलब हो। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में पैसे, सोना और चांदी देखना शुभ होता है या अशुभ। साथ ही रियल लाइफ में इसका क्या प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं…
सपने में सोने-चांदी के गहने देखना
अगर सपने में आप सोना या चांदी की कोई वस्तु देखते हैं तो यह एक मिलाजुला संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपका जल्द ही अधिक खर्चा होने वाला है। इस सपने को देखने का अर्थ है कि या तो आपके परिवार में कोई शादी हो सकती है या फिर आप किसी योजना में बहुत अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
सपने में गहने चोरी हो जाना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपका गहना चोरी हो जाता है। तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपका कोई विरोधी आपको हानि पहुंचा सकता है। कोई गुप्त शत्रु परेशान कर सकता है। वहीं अगर आप सपने में खुद को गहने खरीदता देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कामयाबी हासिल होने वाली है।
सपने में सिक्के देखना
यदि आपको सपने में सिक्के दिखाई देते हैं या फिर सिक्कों को खड़कते देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही इस तरह के सपनों का आर्थिक है कि आने वाला समय आपके लिए काफी कष्टकारी हो सकता है। आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कोई काम बनते- बनते रुक सकता है। वहीं धन रुक सकता है।
सपने में पैसे लेना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप किसी से पैसे लेते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। ऐसे में आपको जल्द ही अचानक से धन लाभ मिल सकता है। साथ ही इस तरह के सपने आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले भी रहेंगे। साथ ही कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही कोई जरूरी काम आपका बन सकता है।