August 2024 Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर का 8 वां महीना अगस्त का प्रारंभ होने वाला है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ इस महीने का आरंभ हो रहा है। ये माह कई बड़े व्रत-त्योहारों से भरा पड़ा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अगस्त माह श्रावण और भाद्रपद माह से मिलकर बना है। इस माह के पहले दिन ही दिन सावन का पहला प्रदोष व्रत पड़ रहा है। इसके साथ ही इस माह सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या, सावन सोमवार, हरियाली तीज, विनायक चतुर्थी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन पूर्णिमा, कजरी तीज, जन्माष्टमी, बहुला चतुर्थी, शनि प्रदोष से लेकर नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तुलसीदास जयंती, कल्कि जयंती जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही इस माह कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन भी करेंगे। आइए जानते हैं अगस्त माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों के बारे में…

अगस्त 2024 के व्रत और त्योहार (August 2024 Vrat Tyohar List)

1 अगस्त, गुरुवार: पहला सावन प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत
2 अगस्त, शुक्रवार: सावन शिवरात्रि व्रत

4 अगस्त, रविवार: हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या
5 अगस्त, सोमवार: तीसरा सावन सोमवार व्रत
6 अगस्त, मंगलवार: तीसरा सावन मंगला गौरी व्रत
7 अगस्त, बुधवार: स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज<br>8 अगस्त, गुरुवार: सावन विनायक चतुर्थी
9 अगस्त, शुक्रवार: नाग पंचमी
10 अगस्त, शनिवार: कल्कि जयंती
11 अगस्त, रविवार: तुलसीदास जयंती
12 अगस्त, सोमवार: चौथा सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त, मंगलवार: चौथा सावन मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सूर्य की सिंह संक्रांति
17 अगस्त, शनिवार: दूसरा सावन प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत
19 अगस्त, सोमवार: रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा, पांचवां सावन सोमवार व्रत
20 अगस्त, मंगलवार: भाद्रपद माह प्रारंभ, भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा ति​​थि
22 अगस्त, गुरुवार: कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
26 अगस्त, सोमवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी<br>29 अगस्त, गुरुवार: अजा एकादशी
31 अगस्त, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

अगस्त 2024 के ग्रह गोचर (August Grah Gochar 2024)

5 अगस्त, 2024- बुध सिंह राशि में वक्री
12 अगस्त, 2024- बुध सिंह राशि में अस्त
16 अगस्त 2024-सिंह राशि में सूर्य गोचर
22 अगस्त 2024- कर्क राशि में बुध गोचर
25 अगस्त 2024- ​कन्या रा​शि में शुक्र का गोचर
26 अगस्त 2024- मिथुन राशि में मंगल गोचर

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024