Planetary Transit Horoscope, August 2025 : वैदिक पंचांग अनुसार अगस्त के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इस महीने बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग और वहीं गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं इस महीने सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। साथ ही 11 अगस्त को बुध ग्रह मार्गी होंगे। वहीं शुक्र ग्रह 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही 31 अगस्त को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं अगस्त में ग्रह गोचर से किन-किन राशियों का मिलेगा लाभ…

रक्षाबंधन पर व्यापार के दाता बुध होंगे उदित, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए 3 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र की सप्तम दृष्टि होंगी जिससे कर्क राशि में बने लक्ष्मी नारायण राजयोग का लाभ आपको मिलेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

तीन ग्रहों की चाल में बदलाव मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।  क्योंकि, गुरु और शुक्र की सप्तम दृष्टि धनु राशि पर पड़ेगी। जिससे धनु राशि के लोगों को धन संपत्ति का सुख तो मिलेगा ही साथ ही करियर में अब अधिकारी आपके काम से बहुत खुश होंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। साथ ही अतिरिक्त कार्य आपको मिल सकता है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन राशियों का चमकता है भाग्य, नौकरी, प्रतिष्ठा और अकूत धन की होती है प्राप्ति, 19 साल रहता है प्रभाव

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए 3 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में ही लक्ष्मी नारायण  राजयोग बनेगा। इसलिए इस समय आप पहले से खुद को आर्थिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। वहीं, बात करें आपकी पर्सनल लाइफ की तो इस समय आप अपने पार्टनर से पहले से कहीं ज्यादा अटैच होंगे। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुखद अनुभव होंगे और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025