August 2024 Grah Gochar Horoscope : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका व्यापिक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अगस्त में शुक्र और शनि का समसप्‍तक योग बनेगा। यानी शुक्र और शनि सातवीं दृष्टि से एक-दूसरे को देखेंगे। इसके अलावा सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग भी बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तमक योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आर्थिक मामलों में आपको जबर्दस्‍त लाभ होगा और इस महीने आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्‍त कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के जीवन में प्यार और भावनाएं बढ़ेंगी। वहीं इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

समसप्तमक योग का बनना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का काम मिलेगा। साथ ही इस समय आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। आपके काम करने की तरीके में बदलाव आएगा और ऑफिस में सहयोगियों के साथ बेहतर सामंजस्‍य स्‍थापित होगा। वहीं इस दौरान विवाहित लोगों के लिए जीवन खुशहाली से भरा होगा। साथ ही जीवनसाथी का पूर्ण का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तमक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही  आपकी आय के एक से अधिक स्रोत भी बन सकते हैं। आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं इस दौरान पूर्ण होने वाली है। साथ ही आपकी सामाजिक पद प्रतिष्‍ठा बढे़गी और करियर में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में मुनाफा भी अच्छा होगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024