August Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में अगस्त माह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस माह सूर्य के अलावा कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में राशियों के साथ साथ देश-दुनिया में काफी हलचल मच सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त माह में शुक्र के गोचर होने के साथ वह उदय और अस्त भी हो रहा है। इसके अलावा भूमि पूत्र मंगल भी अपनी राशि बदलने वाला है। इसके साथ ही बुध भी उल्टी चाल चलने वाले हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह में कब-कौन से ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन और किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

शुक्र गोचर 2023

 7 अगस्त को शुक्र वक्री अवस्था में ही दोबारा कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में शुक्र 2 अक्टूबर 2023 तक रहने वाले हैं। इस दौरान वह 4 सितंबर 2023 को मार्गी भी होगे। बता दें कि शुक्र के गोचर की अवधि करीब 23 दिनों की होती है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी है।  इस ग्रह को  धन, समृद्धि, सुख, आनंद, धन लाभ, आकर्षण, सुंदरता, प्रेम संबंध आदि का कारक माना जाता है। चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। शुक्र के गोचर करने से मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शुक्र के गोचर करने से इन राशियों का भाग्योदय हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार और गुरुओं का साथ मिल सकता है।

शुक्र अस्त 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इसके दूसरे दिन ही यानी 8 अगस्त को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। शुक्र के अस्त होने से कई राशियों को लाभ मिल सकता है। शुक्र के अस्त होने से मिथुन राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ की कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

सूर्य गोचर 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के अपनी राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। सूर्य के गोचर से समाज में मान-सम्मान, रचनात्मक कला आदि की बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। एकाग्रता, ऊर्जा और बुद्धि काफी मजबूती आएगी।

मंगल गोचर 2023

 साहस और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह 18 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल ग्रह के गोचर से मेष, मिथुन,कर्क, वृश्चिक सहित कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

शुक्र उदय 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 18 अगस्त को शाम 7 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदय हो जाएंगे। शुक्र के शुभ प्रभाव से जातकों को जीवन में भौतिक सुखों के साथ-साथ वैवाहिक सुख, विलासिता आदि की प्राप्ति हो सकती है।

बुध वक्री 2023

बुद्धि के कारक बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 को देर रात 12 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री यानी बुध सिंह राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ फल पड़ने वाला है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

9 ग्रह कौन कौन से हैं?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रह सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु है।

अगस्त 2023 में सूर्य का गोचर कब?

ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे।

साल 2023 में शुक्र कब होगा उदय?

शुक्र 18 अग्सत को शा 7 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदय हो जाएंगे।