August 2022 Calendar: ज्योतिष के दृष्टिकोण से अगस्त का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगस्त महीने की शुरुआत ही नाग पंचगमी के साथ हो रही है। इसके बाद भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का प्रमुख त्योहार रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। वहीं भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव, जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त दिन शुक्रवार को है।

अगस्त 2022 व्रत और त्योहार

  • 2 अगस्त (मंगलवार)- नाग पंचमी
  • 4 अगस्त (बुधवार)- तुलसीदास जयंती
  • 5 अगस्त (शुक्रवार)- श्री दुर्गाष्टमी व्रत
  • 8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी</li>
  • 9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत
  • 11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षाबंधन
  • 12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण मास पूर्णिमा व्रत, गायत्री जयंती
  • 14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज या कज्जली तृतीया व्रत
  • 15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस
  • 17 अगस्त (बुधवार)- हलषष्ठी व्रत
  • 19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी/ श्री कृष्ण जन्मोत्सव
  • 23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी
  • 24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
  • 25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि
  • 27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या
  • 30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज व्रत, वराह जयंती
  • 31 अगस्त (बुधवार)- गणपति स्थापना

नाग पंचमी त्योहार:

नाग पंचमी का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यह त्योहार हर साल सावन मास की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग सांपों को दूध चढ़ाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन सांपों का पूजा करने से उनके उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन कालसर्प दोष पूजा शांति का भी प्रमुख विधान है।

रक्षाबंधन त्योहार:

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने की वजह से कुछ 11 अगस्त को मना रहे हैं तो कुछ 12 अगस्त को। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी:

ज्योतिष पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी को जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह त्योहार 19 जुलाई को पड़ रहा है। मान्यता है इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन व्रत और विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।