Palm Marriage Line: हर किसी व्यक्ति को अपनी शादी को लेकर खास जिज्ञासा रहती है कि उनकी लव मैरिज होगी या फिर अरेंज। किस उम्र में शादी होगी? इसकी जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्यों की भी सलाह ली जाती है। लेकिन हाथ की रेखा से भी आप अपने लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ रोचक बातें जान सकते हैं। विवाह रेखा हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। किसी के हाथ में एक या किसी के हाथ में एक से अधिक होती है। जिनके हाथों में विवाह रेखा एक से अधिक होती है ऐसे लोग प्रेम प्रसंग में फंसे रहते हैं।
जिन लोगों की विवाह रेखा नीचे की तरफ झुकी होती है। वह लोग अपने वैवाहिक जीवन में हमेशा परेशान रहते हैं। जिन लोगों के दोनों हाथों में विवाह रेखा दो शाखाओं में बटी होती है। ऐसे लोगों की शादी टूटने का खतरा रहता है। जिन लोगों की विवाह रेखा बीच में से टूटी होती है उनका विवाह बीच में एक बार टूटने के आसार रहते हैं। जिन लड़कों के दाए हाथ में एक ही विवाह रेखा होती है उनकी जीवनसंगिनी उन्हें बहुत प्यार करती है। जिन व्यक्तियों की हृदय रेखा सीधी और चंद्र पर्वत उन्नत होती है उनका प्रेम सच्चा और सफल होता है।
विवाह रेखा टूटी हो या कटी हुई हो तो विवाह टूटने की संभावना रहती है। किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिन्ह हो तो उसका विवाह धोखे से होता है। जिस जातक की हथेली में विवाह रेखा ह्रदय रेखा के पास होती है, उसका विवाह 20 साल की आयु के करीब और जिनकी विवाह रेखा छोटी उंगली और ह्रदय रेखा के बीच में आती है उसका विवाह 22 साल की उम्र के बाद होने की संभावना रहती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली के शुक्र पर्वत से एक रेखा निकलकर विवाह रेखा पर जाकर मिल जाए तो यह गुप्त प्रेम का सूचक है। अंगूठे के नीचे वाला भाग शुक्र पर्वत कहलाता है। यदि मणिबंध से शनि पर्वत तक कोई रेखा जाए तो ऐसे जातकों का विवाह अधिक उम्र वाले व्यक्ति के साथ होता है।